फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Pre-Monsoon: प्री मानसून ने दी दस्तक, देर रात जयपुर में झमाझम, 8 जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट

Mon, 16 Jun 2025 08:07 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी जयपुर में देर रात जोरदार बारिश हुई। बीते 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कई अन्य जिलों में भी बारिश होने से अधिकतम तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। जयपुर मौसम केंद्र ने अलवर, भरतपुर, धौलपुर सहित पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में अगले 3 घंटों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
1 of 4
जयपुर में प्री मानसून की झमाझम - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में प्री मानसून के चलते रविवार को कई शहरों में जोरदार बारिश हुई। राजधानी जयपुर के अलावा जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, अलवर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, नागौर, झुंझुनू, चित्तौड़गढ़, पाली, बूंदी और सवाई माधोपुर में बारिश दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में देर रात अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर और जालौर में भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की है।
विज्ञापन

2 of 4
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
अलवर में झरने बहे

राजस्थान का पूर्वी द्वार कहे जाने वाले अलवर में प्री मानसून की शुरुआत जोरदार रही। यहां रविवार को करीब आधा घंटे से ज्यादा देर तक तेज बारिश हुई। इससे यहां सड़कों पर पानी भर गया और पहाड़ों पर झरने चलने शुरू हो गए। वहीं चिकानी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक बालक की मृत्यु की भी सूचना है। पाली, राजसमंद में भी दोपहर बाद तेज बारिश हुई, जिससे वहां सड़कें लबालब हो गईं। इससे कई घंटों तक वहां जनजीवन प्रभावित भी रहा।
विज्ञापन

3 of 4
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
प्री मानसून से फिसला तापमान

प्री मानसून की अच्छी बारिश के चलते प्रदेश के तापमान में भी तेज गिरावट देखने को मिल रही है। गंगानगर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया जबकि यहां 2 दिन पहले पारा 50 डिग्री को छू चुका है। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री से नीचे चला गया। वहीं बाड़मेर में यह 37.4 डिग्री रहा। 
विज्ञापन

4 of 4
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
राजधानी जयपुर सहित कोटा, चित्तौड़गढ़, फलौदी, जोधपुर, नागौर, अंता-बारां, डूंगरपुर, संगरिया, जालौर और सिरोही में भी पारा 40 डिग्री से नीचे आ गया। इससे यहां चल रही हीट वेव्स से भी लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में बारिश का यह दौर जारी रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें