फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer News: पोकरण में अवैध शराब तस्करी, 263 पेटी शराब जब्त, दो युवक गिरफ्तार

Wed, 18 Oct 2023 10:51 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

जैसलमेर जिले में साकड़ा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 263 पेटी शराब जब्त की है। साथ ही दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर में पोकरण क्षेत्र के साकड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 263 शराब की पेटी बरामद की। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल होने वाले वाहन को जब्त किया गया। साकड़ा थानाधिकारी आदेश कुमार ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में एक पिकअप गाड़ी में दो लड़कों को शराब की 263 पेटी के साथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हम नाकाबंदी कर रहे थे। इस दौरान हमारे एक कांस्टेबल सुभाष विश्नोई को सूचना मिली कि बोनाड़ा गांव की तरफ एक पिकअप गाड़ी में अवैध शराब भरकर लाई जा रही है। इसके बाद हमने नाकाबंदी पर उसे रुकवाने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी रुकी नहीं। इसके बाद हमने पीछा कर वाहन को रुकवाया।

इस दौरान गाड़ी में सवार दो लड़कों ने भागने की कोशिश की। हमने दोनों युवकों मनोहर और किशन कुमार को गिरफ़्तार कर वाहन को जब्त किया। वाहन के अंदर 229 पेटी विस्की और 34 पेटी शराब बरामद की। इन युवकों के पास कोई लाइसेंस नहीं था, इसलिए हमने मामला दर्ज किया है, जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें