फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi Crime: राजस्थान से गुजरात जा रही 43 कार्टून शराब और कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Oct 2023 10:34 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi Crime: इनोवा कार में गुजरात ले जाए जा रहे राजस्थान निर्मित विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब के 43 कार्टून और कार जब्त हुई है। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही में सरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह की अगुवाई में टीम द्वारा फोरलेन हाइवे के काछोली बोर्ड पर इनोवा कार में गुजरात ले जाए जा रहे राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों के अंग्रेजी शराब के 43 कार्टून जब्त किए हैं। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, फोरलेन हाइवे के काछोली बोर्ड पर नाकाबंदी के दौरान वहां से गुजर रही एक इनोवा कार को रोकने का इशारा किया गया तो चालक कार को गलत दिशा में आबूरोड की तरफ हाइवे पर भगाकर ले गया। इस पर पुलिसकर्मियों द्वारा कार का पीछाकर वीर बावजी मंदिर के सामने कार को रुकवाकर तलाशी ली गई।

इस दौरान कार से राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों के 43 कार्टून शराब पाए गए। इस पर कार व शराब जब्त कर धान्ता, थाना सिरोही सदर, जिला सिरोही निवासी जितेन्द्र सिंह पुत्र देवी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें