फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tina Dabi: दिवाली पर आतिशबाजी करते हुए दिखीं टीना डाबी, जख्मी होने से बाल-बाल बचीं

Tue, 25 Oct 2022 11:36 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

जैसलमेर में दिवाली पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें टीना डाबी दीये जलाते हुए दिखीं। अब उनके आतिशबाजी करने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें चेहरे पर चिंगारी आने पर वो खुद का बचाव करते हुए दिख रही हैं।
विज्ञापन
आतिशबाजी करती हुई टीना डाबी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी के बाद जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी ने पहली दिवाली मनाई। दिवाली पर टीना डाबी का आतिशबाजी करने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो जख्मी होने से बाल-बाल बचते हुए दिखीं। आतिशबाजी के दौरान चिंगारियां उनके चेहरे पर आ गईं, जिससे टीना डाबी ने तुरंत अपना बचाव किया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टीना डाबी का आतिशबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि टीना डाबी पटाखे फोड़ रही थीं। जैसे ही उन्होंने आतिशबाजी की, अचानक चिंगारियां टीना डाबी के चेहरे पर आ जाती हैं। जिससे वो खुद का बचाव करती हैं। 


बता दें कि जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी ने जिले में दीपोत्सव कार्यक्रम का आगाज किया। इस दौरान वो दीये जलाते और आतिशबाजी करती दिखी। गड़ीसर लेक और शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान टीना डाबी मौजूद रही। शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दीपदान और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आोयजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सोनार दुर्ग की छवि के आगे शानदार रंगीन आतिशबाजी की गई। सबने हाथों से दीयों को रोशन किया और आतिशबाजी की।

विज्ञापन

आईएएस टीना डाबी अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने साल 2015 में यूपीएससी की परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया था। इन दिनों वह राजस्थान के जैसलमेर की 65वें जिला कलेक्टर के तौर पर नियुक्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें