आर्मी जिप्सी से संदिग्धों को थाने पहुंचाते सेना के जवान
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के जैसलमेर में पोकरण मिलिट्री इंटेलिजेंसी ने संदिग्ध छह लोगों को गिरफ्तार किया हैं। जो फर्जी ID कार्ड का उपयोग कर घूम रहे थे। इन सभी को टोल नाके के पास से पकड़ा है, जिन्हें लाठी थाना पुलिस को सौंप दिया है, आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
पकड़े गए सभी लोग अधिकारियों के फर्जी ID कार्ड बना घूम रहे थे। सभी ने आर्मी अधिकारियों के ID कार्ड को स्कैन करके फर्जी तरीके से बनाए थे। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक सभी आरोपी गुजरात और इंदौर के बताए जा रहे है। पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना हैं। यह कार्रवाई
पोकरण- जैसलमेर सड़क मार्ग पर टोल नाके के पास की गई।
बता दें कि जैसलमेर के इसी क्षेत्र में पहले भी पाक जासूस पकड़ा जा चुका है।