फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 26 वर्षीय युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस की लापरवाही का लगाया आरोप

Sat, 27 Sep 2025 10:03 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के मुहाना इलाके में 26 वर्षीय युवक रवि नामा ने शुक्रवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक फाइनेंस एजेंट था और गोविंदपुरा, सांगानेर सदर का निवासी था।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के मुहाना इलाके में शुक्रवार को 26 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गोविंदपुरा, सांगानेर सदर निवासी रवि नामा के रूप में हुई है, जो फाइनेंस एजेंट का काम करता था। घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 1:30 बजे की बताई जा रही है। रवि ने अपने बड़े भाई गणेश को फोन कर कहा कि उसने जहर खा लिया है और अब मरने जा रहा है। इतना कहने के बाद उसका फोन बंद हो गया। इसके बाद परिवार और रिश्तेदार उसकी तलाश में जुट गए।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि जब वे मदद के लिए सांगानेर सदर थाने पहुंचे, तो ड्यूटी ऑफिसर एएसआई रामावतार ने गंभीरता से मामला नहीं लिया। उनका कहना है कि अधिकारी ने अपशब्द कहकर परिवार को भगा दिया और कहा, “मर जाए तब आ जाना, पोस्टमार्टम करवा देंगे।” इससे गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। करीब 4:30 बजे मालपुरा गेट थाना पुलिस को सूचना मिली कि मुहाना मोड़ पुलिया के पास रेलवे ट्रैक के पास एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान रवि नामा के रूप में की। पास ही उसकी बाइक भी खड़ी मिली। इसके बाद जीआरपी थाना पुलिस ने शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

पढ़ें: देशभर में प्रसिद्ध है देवी बगलामुखी का सिद्धपीठ मंदिर, अष्टधातु की प्रतिमा के सामने स्थापित विशेष यंत्र

इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने अपनी सफाई दी है। जीआरपी थाना एसएचओ अरुण चौधरी ने कहा कि परिवार का आरोप है कि अगर लोकेशन समय पर मिल जाती तो युवक को बचाया जा सकता था। सांगानेर सदर थाना एसएचओ अनिल जैमिनी ने कहा कि ड्यूटी ऑफिसर ने मोबाइल लोकेशन निकलवाने की कोशिश की थी, लेकिन फोन पहले ही बंद हो चुका था। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। शनिवार सुबह महात्मा गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें