फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC में हो रही गिरफ्तारियों पर क्या बोले पायलट? आयोग को भंग करने के सवाल पर क्यूं कहा- सरकार कर रही बहानेबाजी

Tue, 17 Sep 2024 08:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: राजस्थान में  RPSC में हो रही गिरफ्तारियों तथा इसे भंग करने के सवाल पर सचिन पायलट ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मामले में सिर्फ बहानेबाजी हो रही है। उन्होंने कहा कि देश में सब हो सकता है। यदि  RPSC भंग नहीं हो सकती है तो उसके पदाधिकारियों से इस्तीफे लेकर नए लोगों को बैठाना चाहिए।
विज्ञापन
सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व डिप्टी सीएम व मौजूदा टोंक विधायक सचिन पायलट ने RPSC में मौजूदा सरकार की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने आयोग में हो रही गिरफ्तारियों को लेकर कहा कि लोगों का संस्था पर से लोगों का भरोसा टूट रहा है सरकार को तुरंत इसमें रिफार्म करने चाहिए। वे कांग्रेस के विधायक जुबेर खान के निधन पर उनके परिजनों को स्वांत्वना देने अलवर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान  RPSC को लेकर बयान दिया। 

विज्ञापन


पायलट ने कहा कि RPSC को लेकर बहुत सारी चर्चाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि इसे भंग करने की बात हो या पुनर्गठन करने की बात- उसकी विश्वसनीयता को दोबारा कायम करना मुख्य मुद्दा है। अब बहाने मारकर उसको रिफार्म न करें उसमें अच्छे लोगों को न बैठाएं तो यह किसकी जिम्मेदारी है। पायलट ने कहा कि अच्छे व साफ छवि वाले लोगों को बैठाएंगे तो लोगों को न्याय मिलेगा।

अब संदिग्ध लोगों को वहां बैठाएंगे जो पैसे लेते पकड़े जा रहे हैं और जेल जा रहे हैं तो नोजवानों को क्या मैसेज मिलेगा। उन्होंने कहा कि संस्थान में लोगों की आस्था ही खत्म हो जाएगी तो कौन उसे मानेगा। पायलट ने कहा कि नौजवानों के सपने टूट रहे हैं सरकार को बहानेबाजी बंद करनी चाहिए। भंग नहीं तो उसे रिफार्म कर दो उसमें नए लोगों को बैठाओ। देश में सब काम हो सकते हैं। पायलट बोले… पहली बात तो लोगों को नौकरी मिल नहीं रही। जो मिल रही है उसमें लोगों को लगता है कि रिश्वत देकर आया है। लोगों का भरोसा टूट रहा है सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


बुल्डोजर पॉलिटिक्स पर ये बोले
इस दौरान पायलट से सुप्रीम कोर्ट की ओर से बुल्डोजर एक्शन पर लगाई गई रोक को लेकर भी सवाल किए गए। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल अपनी ताकत दिखाने के लिए इस तरह के काम करते हैं। पायलट ने कहा कि जो कानून तोड़ता है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन इसके लिए भी कानून हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी ताकत का इस्तेमाल लोगों को डराने के लिए करे, उस पर रोक लगाई है तो यह अच्छी बात है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें