Rajasthan News: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री भजनलाल आज पहली बार अपने गृह जिले भरतपुर जा रहे हैं। जयपुर से भरतपुर मार्ग पर कार्यकर्ताओं की भीड़ ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिले भरतपुर जा रहे भजनलाल का स्वागत करने के लिए जयपुर-भरतपुर मार्ग पर जोरदार तैयारियां की गई हैं। आम कार्यकर्ताओं से सीधे मुलाकात के लिए सड़क मार्ग से भरतपुर जा रहे मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में लोग जमा हैं।
विज्ञापन
भरतपुर से होते हुए मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए गिरिराज जी जाने वाले हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल के काफिले में 500 से अधिक गाड़ियां जुड़ चुकी हैं जो उनके साथ ही गिरिराज जी जाएंगी।