फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: प्रदेश छिटपुट बारिश के बाद तापमान में गिरावट, जैसलमेर की ठंड का मजा लेने पहुंचे सैलानी

Fri, 01 Dec 2023 01:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दिसंबर शुरू होते ही प्रदेश में ठंड का असर भी तेज होने लगा है। सुबह शाम गलन सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी दो दिन तक हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में ठंड ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोटा संभाग और जयपुर संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हुई। वहीं, कहीं-कहीं घना कोहरा भी छाया रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। सबसे न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री अलवर में दर्ज किया गया है। पश्चिमी राजस्थान के हनुमानगढ़ में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पूर्वी राजस्थान की बात करें तो कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी दो-तीन दिन हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई हैं। शेष अधिकांश स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। ठंड के असर के चलते आगामी दो-तीन दिन राज्य में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने तथा न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है।

विज्ञापन


जैसलमेर की ठंड का लुत्फ उठा रहे सैलानी 
जैसलमेर में ठंड की दस्तक के बाद अब धीरे-धीरे सर्दी का असर दिखने लगी है। रात का तापमान 15 डिग्री पहुंच गया है। वहीं दिन में भी हल्की सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। हालांकि इस मौसम में जैसलमेर आने वाले सैलानी पूरा मज़ा उठा रहे हैं। वहीं, यहां के बाशिंदे सर्दी से बचने का जतन करते नज़र आ रहे हैं। दरअसल जैसलमेर में इन दिनों रात और दिन के तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां दिन में हल्की ठंड होती है और वहीं शाम होते ही ठंड का असर बढ़ने लगता है। रात को तापमान में गिरावट होती है।

ऐसे में सैलानी जैसलमेर घूमने का इंजॉय कर रहे हैं। सर्दियों में जैसलमेर में सैलानियों की भीड़ उमड़ी है। इस बार ज्यादा से ज्यादा विदेशी सैलानियों की चहल-पहल हो रही है। टूरिस्ट प्लेस पर विदेशी सैलानियों के ग्रुप दिखाई देने लगे हैं। सर्दियों में विदेशियों को जैसलमेर घूमना ज्यादा आसान लगता है।
विज्ञापन


ठंड के साथ सैलानियों की आवक भी बढ़ेगी
सर्दी का असर बढ़ते ही जैसलमेर आने वाले सैलानी इसका आनंद ले रहे हैं। सवेरे-सवेरे ठंडे मौसम में सोनार दुर्ग पर सैलानियों की भीड़ है। गड़िसर तालाब में बोटिंग का लुत्फ लेते नज़र आ रहे हैं। सैलानियों को इस ठंड में जैसलमेर घूमने का मज़ा दोगुना आ रहा है। अब जैसे जैसे ठंड बढ़ेगी वैसे वैसे जैसलमेर में सैलानियों की आवक भी बढ़ेगी। दरअसल जैसलमेर सर्दियों में घूमने की बेहतरीन जगह है। गर्मीयों में यहां तापमान 45 डिग्री से भी ऊपर चला जाता है वहीं सर्दियों में सैलानियों के लिए सबसे बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस बन जाता है। इसलिए सैलानी सर्दियों में जैसलमेर आना ज्यादा पसंद करते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें