फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: कड़ाके की सर्दी से आबू में जमाव बिंदु पर पहुंचा पारा, बाकी राजस्थान भी सर्दी की गिरफ्त में

Sun, 17 Dec 2023 10:23 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather: दिसंबर बीतते-बीतते राजस्थान में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। दिन में धूप निकलने से सर्दी से थोड़ी राहत जरूर मिलती है लेकिन शाम होते ही सर्दी फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। 
विज्ञापन
पौधों पर जमी बर्फ - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सर्दी का मौसम लगातार तीखे तेवर दिखा रहा है। पूरे प्रदेश में सर्दी का असर माउंट आबू में नजर आ रहा है जहां पारा जमाव बिंदु के पर पहुंच चुका है। आबू में कड़ाके की सर्दी के चलते अब लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। 

विज्ञापन


माउंट आबू में इन दिनों सर्दी का असर सबसे ज्यादा है। यहां का न्यूनतम तापमान -1 किया गया। सीजन में यह तीसरी बार है जब पारा जमाव बिंदु पर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सर्दी का असर और देखने को मिलेगा। 

शेष प्रदेश की बात करें तो हनुमानगढ़, सीकर, धौलपुर, पाली, बांसवाड़ा, उदयपुर में इस वक्त तेज सर्दी के हालात हैं। धौलपुर में मावठ हुई है। वहीं हनुमानगढ़ सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री रहा है। इसके अलावा सीकर में 6.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। वहीं प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री या इससे ज्यादा ही रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें