फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: इस बार बांसवाड़ा से राजस्थान में एंट्री ले सकता है मानसून, मौजूदा रफ्तार से 20 जून तक होगा प्रवेश

Thu, 13 Jun 2024 08:27 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Weather: राजस्थान में अब मॉनसून का इंतजार होने लगा है। भीषण गर्मी से त्रस्त लोगों को अब राहत की बौछारों का इंतजार है। फिलहाल मॉनसून दक्षिण गुजरात तक पहुंच चुका है और यही रफ्तार रही तो 20 जून तक इसके राजस्थान में एंट्री करने की संभावना है। 

विज्ञापन
बांसवाड़ा से राजस्थान में एंट्री ले सकता है मानसून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में इस बार उम्मीद से पहले मॉनसून का प्रवेश हो सकता है। एक जून को केरल पहुंचने के बाद से अब तक यह दक्षिण गुजरात तक आ पहुंचा है। मौसम विभाग की ओर से जारी मॉनसून मैप में राजस्थान में इसकी संभावित एंट्री 20 जून को बताई जा रही है। इसमें यह डूंगरपुर-बांसवाड़ा के जरिए राजस्थान में प्रवेश कर सकता है। यही रफ्तार रही तो लगभग 25 जून को यह जयपुर में प्रवेश कर जाएगा।

विज्ञापन

 

इधर राज्य में नया पक्षिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से कई जिलों का अधिकतम तापमान बढ़ गया है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव का असर भी रहा है। अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनू, गंगानगर, सीकर, टोंक, चूरू और हनुमानगढ़ में हीटवेव का असर रहा है। अगले 2 दिनों तक प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी जिलों का तापमान 44 से 46 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में आज बादल छाए रह सकते हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में प्री मॉनसून की बारिश हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें