JP Nadda Virtual Meeting : राज्य में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर लगातार आती खबरों का बाजार गर्म है। इसी कड़ी में चर्चा थी कि कल यानी 10 दिसंबर को पर्यवेक्षक विधायक दल के साथ बैठक करेंगे। लेकिन अब बताया जा रहा है कि पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से विधायकों से चर्चा करेंगे। उसके बाद ही पर्यवेक्षकों के साथ विधायक दल की बैठक होगी।
राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक दल की बैठक से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा विधायकों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग करेंगे। वर्चुअल मीटिंग करने के बाद कल विधायक दल की बैठक संभव है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बताया कि आज शाम तक दो पर्यवेक्षक जयपुर पहुंच जाएंगे जबकि राजनाथ सिंह के कल जयपुर आने की उम्मीद है। तीनों पर्यवेक्षकों के जयपुर आने के बाद ही विधायक दल की बैठक होगी। जोशी के अनुसार रक्षामंत्री के आने के बाद ही विधायक दल की बैठक की तिथि और समय तय किया जा सकेगा।