राजस्थान की राजधानी जयपुर के तहत आने वाले कोटपूतली में चुनावी सभा हुई है। यह कोई महफिल का रंगमंच, चुनावी माहौल में हरियाणा के डिप्टी सीएम के आने से पहले कैसा सजा है बार बाला से दरबार। एक तरफ मंच पर बार बाला के ठुमके देख रहे हैं तो दूसरी तरफ महफिल, वहां मजा लेने नीचे बैठी भोली-भाली जनता दिख रही है, कुछ लोग मंच पर भी मौजूद हैं।
जयपुर के कोटपूतली कस्बे में ऐसा लग ही नहीं रहा था की रविवार को यहां कोई चुनावी सभा होनी है कि हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी की राजस्थान में पहली जनसभा में आने से पहले उनके समर्थकों ने लोगों की भीड़ को इकट्ठा करने के लिए ऐसा माहौल बनाया। कोटपूतली में लग ही नहीं रहा था ये कोई चुनावी जमघट है। वीडियो में देखिए कैसे बार-बाला मंच पर ठुमके लगा रही है और नीचे बैठी जनता मजे आनंद ले रही है।
चिलचिलाती तेज गर्मी के चलते नीचे बैठे लोग अपने गमछे से हवा करते हुए दिखे रहे है। लेकिन सभी लोगों की निगाहें मंच पर ही हैं। सभा में क्या युवा क्या बूढ़े सभी लोग इस महफिल का जमकर मजा उठा रहे हैं। यह तो बेचारी जनता है, जनाब समय काटने के लिए जो कुछ भी परोस दोगे तो देख ही लेगी। लेकिन चुनावी सभा और महफिल में अंतर होता है।
खैर नेता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्या नहीं करते और ऐसा पहली बार भी नहीं हुआ किसी नेता की सभा या उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ऐसे अश्लील डांस नहीं हुए हो, लेकिन जब किसी पार्टी की चुनावी सभा का शंखनाद ऐसे हो तो फिर लोग तो सवाल उठाएंगे क्या सही है क्या गलत है। कोटपूतली के एलबीएस कॉलेज का जहां रविवार को दुष्यंत चौटाला की सभा हुई सभा में जैसे ही चौटाला पहुंचे समर्थकों ने खूब दुष्यंत चौटाला जिंदाबाद के नारे लगाए।