फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: मरूधरा ग्रामीण बैंक से ढाई मिनट में पांच लाख लूट ले गए दो बदमाश, कर्मियों को कमरे में बंद कर हुए फरार

Fri, 05 May 2023 10:41 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सायपुरा स्थित राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक में बंदूक के बल पर दिनदहाड़े लूट को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए। मात्र ढाई मिनट में पांच लाख से ज्यादा लूट ले गए बदमाश।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई लूट की घटना। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में सायपुरा स्थित राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक में गुरुवार दोपहर हथियारों से लैस बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों की माने तो रेकी के बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। महज ढाई मिनट में बैग में 5.66 लाख रुपये भरकर बदमाश फरार हो गए। शाखा प्रबंधक रजत सक्सेना गुरुवार को ऑफ पर थे। बैंक में लूट के बाद रुपये बैग में डालते समय बदमाशों का चाकू वहीं गिर गया था। पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


ACP (आमेर) चन्दसिंह रावत के अनुसार जयसिंहपुरा खोर थाना क्षेत्र के सायपुरा स्थित राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक में लूट की वारदात हुई है। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे बैंक में तीन कर्मचारी मौजूद थे। दोपहर करीब 2:45 बजे दो बदमाश बैंक में घुसे। बदमाशों ने चेहरा कपड़े से बांध रखा था। एक बदमाश ने तुरंत पिस्तौल निकालकर कर्मचारियों पर तान दी। दूसरे बदमाश ने चाकू की नोक पर बैंक के कर्मचारियों को एक तरफ खड़ा करवा दिया। चाकू लेकर बदमाश कैश समेटने लगा तभी दूसरे बदमाश ने पिस्तौल के दम पर तीनों कर्मचारियों को बंधक बना लिया। महज ढाई मिनट में बैग में 5.66 लाख रुपये भरकर बदमाश फरार हो गए।

पिस्तौल-चाकू दिखाने पर बैंक में मौजूद तीनों कर्मचारी डर गए। बदमाशों ने उन्हें बैंक में बने एक रूम में बंद कर दिया था। बदमाशों के भागने के करीब 15 मिनट बाद जैसे-तैसे कर्मचारी लॉक तोड़कर कमरे से बाहर आए। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को बैंक लूट की सूचना दी।
विज्ञापन


वारदात से पहले की गई रेकी
एडि. डीसीपी (नॉर्थ-फर्स्ट) सुमन चौधरी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। उनकी माने तो रेकी के बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। जांच के दौरान पता चला कि रात के समय ही बैंक के बाहर लगे CCTV के तार काट दिए गए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें