फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 14 महीने बाद प्रदेश बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकारिणी की हुई घोषणा, 50 मिनट में वापस; जानें वजह

Mon, 23 Sep 2024 03:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: 14 महीने बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा हुई, लेकिन इत्तेफाक से उसे 50 मिनट में ही वापस ले लिया गया। कहा जा रहा है कि जैसे ही कार्यकारिणी की सूची जारी हुई, कई युवा नेताओं ने इसमें अपनी जगह न मिलने पर विरोध शुरू कर दिया था।
 
विज्ञापन
बीजेपी युवा मोर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश बीजेपी युवा मोर्चा (भाजयुमो) की कार्यकारिणी की घोषणा रविवार को करीब 14 महीने बाद हुई, लेकिन महज 50 मिनट बाद ही इसे वापस ले लिया गया। यह घोषणा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची द्वारा की गई थी। शाम 7 बजे बीजेपी मीडिया प्रकोष्ठ ने सूची जारी की, लेकिन थोड़ी देर बाद ही इसे त्रुटिपूर्ण बताते हुए डिलीट कर दिया गया और कहा कि नई सूची जल्द जारी की जाएगी।

विज्ञापन


विरोध के कारण वापस ली गई सूची
जैसे ही कार्यकारिणी की सूची जारी हुई, कई युवा नेताओं ने इसमें अपनी जगह न मिलने पर विरोध शुरू कर दिया। वहीं, कुछ नेताओं का कहना था कि उन्हें उनके कद के अनुरूप पद नहीं दिए गए। साथ ही, कार्यकारिणी में ऐसे नेताओं को शामिल किए जाने का भी आरोप लगाया गया, जो पार्टी या युवा मोर्चे में सक्रिय नहीं रहे थे। इन आरोपों और बढ़ते विरोध के चलते प्रदेश बीजेपी संगठन को यह निर्णय वापस लेना पड़ा।
विज्ञापन


उपचुनाव वाले जिलों को नहीं मिला प्रतिनिधित्व
इस साल राज्य की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, लेकिन युवा मोर्चा की कार्यकारिणी में उपचुनाव वाली 7 में से 4 सीटों के जिलों से कोई भी पदाधिकारी शामिल नहीं किया गया। दौसा, नागौर, डूंगरपुर और सलूंबर जिलों से किसी भी युवा नेता को स्थान नहीं दिया गया था। इसके अलावा, भरतपुर से केवल एक प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया था, जबकि अन्य जिलों को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिला। यह भी कार्यकारिणी को लेकर विरोध का एक प्रमुख कारण बना।
विज्ञापन



लंबे समय से नहीं बनी थी कार्यकारिणी
अंकित चेची को प्रदेश बीजेपी युवा मोर्चा का अध्यक्ष जुलाई 2023 में तत्कालीन बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने नियुक्त किया था। इसके बाद प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव हो चुके हैं, लेकिन युवा मोर्चा की कार्यकारिणी अब तक घोषित नहीं हो सकी थी। इस देरी को लेकर भी सवाल उठ रहे थे। वहीं, अंकित चेची से इस पूरे विवाद पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। यह पूरा विवाद और सूची की वापसी पार्टी के अंदर आंतरिक असंतोष को उजागर करती है, जिसे अब संगठन को संभालना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें