फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जयपुर सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध मौत, बाथरूम में लटका मिला शव

Fri, 20 Jun 2025 06:17 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कैदी की संदिग्ध मौत को लेकर जेल प्रशासन ने बैरक और बाथरूम क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। ड्यूटी पर मौजूद जेलकर्मियों और अन्य कैदियों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
जयपुर सेंट्रल जेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जयपुर सेंट्रल जेल से गुरुवार शाम को एक चौंकाने वाली घटना हुई। जेल की बैरक नंबर-8 में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी नरेश मूलानी उर्फ नीशू (34) संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव बाथरूम में कपड़े के फंदे से झूलता मिला।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान स्कूल लेक्चरर ग्रुप 1 भर्ती का प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड; जानें एग्जाम पैटर्न

जानकारी के अनुसार, नरेश मूलानी को साल 2022 में जयपुर के नाहरगढ़ इलाके में एक किन्नर की निर्मम हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने दोषी मानते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। नरेश मूलतः 'बगरू वालों का रास्ता', नाहरगढ़ का रहने वाला था। जेल सूत्रों के मुताबिक, वह शांत स्वभाव था और किसी गुटबाजी में शामिल नहीं था। गुरुवार शाम को जेल में सामान्य दिनचर्या चल रही थी, तभी करीब 5 बजे नरेश बाथरूम की ओर गया। कुछ देर बाद जब अन्य कैदी वहां पहुंचे तो उसका शव खिड़की के सहारे बने एक कपड़े के फंदे से लटका मिला। यह देख जेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आठ पेज के सुसाइड नोट में दर्द ही नहीं, खुद की मौत की वजह भी बताई; 20 घंटे बाद लटका मिला शव

पुलिस ने शुरू की जांच 
सूचना मिलते ही लालकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई बन्ना लाल के नेतृत्व में टीम ने शव को फंदे से उतरवाया और मौके का मुआयना किया। शव को एसएमएस हॉस्पिटल की मोर्चरी भेजा गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए अब जांच हर संभव एंगल से की जा रही है। जेल प्रशासन ने बैरक और बाथरूम क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, वहां ड्यूटी पर मौजूद जेलकर्मियों और अन्य कैदियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें