फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukhdev Murder Case: सुखदेव हत्याकांड में अब वैभव गहलोत पर लगा बड़ा आरोप, FIR में था पूर्व सीएम गहलोत का जिक्र

Thu, 07 Dec 2023 06:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में हुए सुखदेवसिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस विश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए गोगामेड़ी की हत्या के पीछे का असली कारण बताया है। इस पोस्ट में उसने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे पर बड़े आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
रोहित गोदारा ने लगाया वैभव गेहलोत पर आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में उथल-पुथल मचा देने वाले गोगामेड़ी हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर रोहित गोदारा ने एक नई फेसबुक पोस्ट में गोगामेड़ी की हत्या की असली वजह बताई है। इस पोस्ट में उसने दावा किया है कि किसी मामले में डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर गोगामेड़ी से उसका विवाद हुआ था जिसमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव भी शामिल थे। इसके साथ ही उसने यह भी लिखा है कि वारदात में मारे गए नवीनसिंह शेखावत की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी।
विज्ञापन




पोस्ट में क्या लिखा है गोदारा ने

रोहित ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है - "राम-राम सभी भाइयों को, मैं रोहित गोदारा कपूरीसर गोल्डी बरार। जैसा कि आपको पता है कि सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी हम पहले ले चुके हैं। हमारा भाई मौके पर नवीनसिंह शेखावत शहीद हुआ है। इस बलात्कारी, अहंकारी और जातिवाद के नाम पर पॉलिटिक्स करने वाले लालची को मारते हुए हमारे अजीज भाई की कुर्बानी की हम हम सात जन्म तक पूर्ति नहीं कर सकते। उसे हम हमेशा याद रखेंगे। हमारा जो फर्ज है, उसे निभाएंगे।''

साथ ही गोदारा ने आगे लिखा है कि ''भाईयों इसको मारने का कारण ये है कि इससे हमारी डिस्ट्रीब्यूशन के एक मैटर को लेकर बात हुई थी, इस मैटर में हमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने इन्वॉल्व कराया था। वैभव हमसे हिस्सा लेता था, सारी एक्सटॉर्शन मनी का। इस बात का सबूत हमारे पास कॉल रिकॉर्डिंग में है। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण नाम भी इस मामले से जुड़े हुए हैं। जरूरत पड़ने पर वह भी आपके सामने बहुत जल्दी आ जाएगी। यह बात हम इसलिए बता रहे हैं क्योंकि वो हमारे दुश्मन सिद्धू मूसेवाला के भी टच में था। हमने जो भी क्राइम किए हैं, उनकी सजा हम भुगतने के लिए तैयार हैं पर इन्हें भी सजा दी जानी चाहिये। हमारी किसी जाति या समाज से कोई पर्सनली दुश्मनी नहीं है। जो हमारा दुश्मन है। वह किसी भी जाति समाज धर्म का हो उसे तो आज नहीं तो कल मरना है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया के जरिए गैंग के संपर्क है गोदारा

गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला रोहित गोदारा बीकानेर जिले के लूणकरणसर से है। पिछले एक दशक से वह रंगदारी के कामों में सक्रिय है। लॉरेंस के संपर्क में आने के बाद उसकी गैंग में शामिल होकर बड़ी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने लगा। पुलिस के शिकंजे में आने पर फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई भाग गया। बताया जा रहा है कि रोहित दुबई में ही रहकर सोशल मीडिया के जरिए अपने गुर्गों के साथ संपर्क में है। 

शीला शेखावत ने भी FIR में किया गहलोत का जिक्र 

बता दें कि सुखदेव हत्याकांड को लेकर उनकी पत्नी शीला शेखावत की ओर से कल शाम एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें अशोक गहलोत और महानिदेशक पुलिस का भी जिक्र था। एफआईआर में कहा गया था कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और तत्कालीन डीजीपी से सुखदेव ने सुरक्षा मांगी थी। लेकिन, उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई। जिस कारण उनकी हत्या कर दी गई।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट निकली फेक

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही वैभव गहलोत से संबंधित पोस्ट को पड़ताल के बाद जयपुर पुलिस ने फेक बताया है। इस पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पर संगीन आरोप लगाए गए थे, साथ ही गोगामेडी को लेकर भी कई अनर्गल बातें लिखी गई थीं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर क्राइम कैलाशचंद बिश्नोई ने जानकारी दी है कि जारी की गई पोस्ट में तमाम तथ्य झूठे हैं। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें