फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: खाचरियावास ने कहा, बीजेपी मुख्यालय में बैठकर उनके नेता दंगा करने की रणनीति बनाते हैं

Tue, 24 Oct 2023 06:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: राजस्थान में विधानसभा चुनावों के आगे बढ़ने के साथ सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो गई है। मंगलवार को गहलोत सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा को दंगा भड़काने वाली पार्टी बता दिया।
 
विज्ञापन
प्रताप सिंह खाचरियावास ने बीजेपी पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव में नेताओं की जुबान बेलगाम हो रही है। आरोप-प्रत्यारोप के दौर चल पड़े हैं। मंगलवार को गहलोत सरकार के मंत्री और सिविल लाइंस विधानसभा प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर भाजपा पर बड़ा हमला बोल दिया। 

खाचरियावास ने कहा, 'भाजपा नेताओं को काम पर बात करनी चाहिए। राजस्थान से 25 सांसद हैं। उन्होंने अपने काम का हिसाब नहीं दिया। ईआरसीपी को लेकर भाजपा राजनीति कर रही है। महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी पर चुनाव में जो वादे किए थे, उसे पर कोई भाजपा नेता नहीं बोल रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों से ध्यान हटाने की राजनीति करती है।

महंगा तेल बेच रही सरकार

विज्ञापन

 

खाचरियावास बोले, 'पिछले 9 सालों में नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई, पेट्रोल डीजल जैसे जनता को परेशान करने वाले मुद्दे लेकर आई है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में 70 रुपए में पेट्रोल मिलता था। अब कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी महंगा पेट्रोल बेचा जा रहा है। खाचरियावास ने आगे कहा, 'भाजपा मुख्यालय में बैठकर उनके नेता दंगा करने की रणनीति बनाते हैं।

मैंने मंदिर के पुजारी को कहा है कि रात के समय मंदिर की निगरानी करें। मंदिर में ताला लगाएं। देश को आज भाजपा से सावधान रहना चाहिए। खाचरियावास बोले कि देश में 400 वर्षों से हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई साथ रह रहे हैं। मंदिर-मस्जिद जयपुर की शान है। लेकिन पलायन के नाम पर भाजपा माहौल बना रही है। चुनाव के समय भाजपा धर्म की राजनीति करने लगती है। शहर के लोगों का यहां और गांव, दोनों जगह मकान है। परिवार बढ़ता है तो इसको बीजेपी पलायन का नाम दे देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें