फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा : बेकाबू एसयूवी बाइक को चपेट में लेते हुए सर्विस लेन में खड़े ट्रक में जा घुसी, गाड़ी में फंसे शव

Sun, 21 Apr 2024 08:53 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर-अजमेर हाईवे पर कल शाम एक तेज रफ्तार एसयूवी बेकाबू होकर एक बाइक को चपेट में लेते हुए ट्रक में जा घुसी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। कार के नंबर और मोबाइल से मृतकों की पहचान की गई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर से अजमेर की तरफ जाने वाले नेशनल हाईवे पर जयपुर से 60 किमी दूर दूदू में एक तेज रफ्तार कार ने अपना नियंत्रण खो दिया और हाईवे पर एक बाइक को टक्कर मारते हुए सर्विस लाइन में खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


यह भीषण हादसा कल शाम 5:30 बजे के आसपास हुआ जब जयपुर से अजमेर की तरफ जा रही तेज रफ्तार एसयूवी बाइक को टक्कर मारते हुए सर्विस लाइन में खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह ट्रक में जा फंसी और उसके परखच्चे उड़ गए। कार में तीन व्यक्ति सवार थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें