फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajyavardhan Rathod PC: 'राजस्थान में 1 लाख से अधिक संविदा नौकरी का वादा, मिली महज 3 हजार, तुष्टीकरण रहा हावी'

Sun, 30 Jul 2023 06:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान बीजेपी के 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान के तहत मंगलवार एक अगस्त को जयपुर में होने वाले महाघेराव सहित प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी दर और पशुपालन विभाग में कांग्रेस सरकार के थर्ड पार्टी कांट्रैक्ट पर संविदाकर्मियों की भर्ती के मुद्दे पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और सांसद रामचरण बोहरा ने प्रदेश कार्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
विज्ञापन
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और सांसद रामचरण बोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान के युवाओं के सामने रीट पेपर लीक सहित बेरोजगारी भत्ते के नाम पर वादाखिलाफी जैसी चुनौतियां पहले से ही थी। गहलोत सरकार ने गुजरात चुनाव में चुनाव प्रभारी रहते हुए वादा किया था कि हम प्रदेश में 1.20 लाख युवाओं को संविदा पर नौकरी देंगे। लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी सरकार ने महज तीन से चार हजार युवाओं को संविदा पर नौकरी दी है। इसमें भी शर्त लगाई गई तीन साल को एक साल माना जाएगा और कम से कम 15 साल के अनुभव वाले लोगों को संविदा पर भर्ती किया जाएगा।

विज्ञापन


कर्नल राठौड़ ने गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि संविदाकर्मियों की भर्ती में भी तुष्टीकरण करने से गहलोत सरकार बाज नहीं आई। सबसे पहले मदरसों में काम करने वाले लोगों को संविदा नौकरी में प्राथमिकता दी गई। क्या यह सरकार किसी एक खास समुदाय या वर्ग के लिए शासन कर रही है। क्या कोई सरकार किसी एक वर्ग के लिए शासन करती है, क्या उनकी पूरे राजस्थान को समानता की नजरों से देखने की जिम्मेदारी नहीं बनती। वहीं, पशुपालन विभाग में सरकार ने खुद को अलग करके थर्ड पार्टी कांट्रैक्ट पर संविदाकर्मियों को भर्ती करने का काम किया है।

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जब नौकरी के लिए सम्मेलन या शिविर लगाती है तो एक साथ 60-70 हजार लोगों को नौकरी देती है, और वह नौकरी संविदा पर नहीं होती यह सरकारी नियुक्ति होती है। इस तरह से केंद्र सरकार दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देगी। गहलोत सरकार अब सभी विभागों में थर्ड पार्टी कांट्रैक्ट पर नौकरी देने का काम शुरू करेगी। प्रदेश के स्कूलों में न कमरे हैं, न ही अध्यापक हैं।
विज्ञापन


वहीं पेपर लीक को सरकार को वसूली का धंधा बना रखा है। लाखों युवा सालभर परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, कर्ज लेकर अपना घर छोडकर कोचिंग में पढते हैं। अंत में पता चलता है कि पेपर या तो लीक हो जाता है या फिर रद्द हो जाता है। आरपीएससी में भ्रष्टाचार की जो हालत है वह किसी से छिपी नहीं है। बेरोजगारी भत्ते के नाम पर शर्त लगाई जाती है कि किसी सरकारी कार्यालय में रोज हाजिरी लगाओ और साढ़े तीन हजार रुपये भत्ता लो। सबसे महंगे पेट्रोल वाले प्रदेश में कोई युवा रोज किसी सरकारी कार्यालय में यदि जाता भी है तो आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपया वाली कहावत चरितार्थ होती है।

जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि मंगलवार एक अगस्त को प्रदेश भर से बड़ी संख्या में लोग इस भ्रष्ट और अराजक सरकार को घेरने जयपुर पहुंचेगे। नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने गांव-गांव और ढाणी-ढाणी पहुंचकर गहलोत सरकार के फेल कार्ड बांटे हैं। प्रदेश की जनता में कांग्रेस सरकार को लेकर गहरा रोष है। कानून व्यवस्था से लेकर महिला उत्पीड़न और पेपर लीक जैसे प्रकरणों के चलते प्रदेश की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें