फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: CM भजनलाल के लिए मानसरोवर में जनसुनवाई केंद्र बनाने का काम शुरू, सांगानेर में भी होगी सुनवाई

Sun, 31 Dec 2023 10:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी जयपुर में स्थित मानसरोवर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए जनसुनवाई केंद्र बनाने का काम शुरू हो चुका है। वहीं, सीएम शर्मा सांगानेर में भी जनता की समस्याएं अलग से सुनेंगे।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी विधानसभा सांगानेर में जनता की समस्याएं अलग से सुनेंगे। इसके लिए मानसरोवर में जनसुनवाई केंद्र बनाने का काम शुरू हो गया। यह जनसुनवाई केंद्र मानसरोवर में हाउसिंग बोर्ड के सर्किल-दो ऑफिस में बनाया जाएगा, जिसे तैयार करना शुरू कर दिया गया है। हालांकि, अब ऑफिस को जनसुनवाई केंद्र बनाने से ऑफिस को दूसरी जगह शिफ्ट करना होगा।

विज्ञापन


दरअसल, मानसरोवर में बीटू बाइपास चौराहे पर हाउसिंग बोर्ड का सर्किल ऑफिस है। जहां डिप्टी हाउसिंग कमिश्नर समेत पूरा स्टाफ बैठता है। यहां जयपुर की मानसरोवर योजना के अलावा अजमेर, किशनगढ़, ब्यावर, नसीराबाद, सीकर, झुंझुनूं में बसी हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों के मकानों-जमीनों का सम्पूर्ण रिकॉर्ड रखा है।

सूत्रों का कहना है कि यहां एक लाख से ज्यादा फाइलें रखी हैं। लेकिन अब इन फाइलों को यहां से हटाकर ऑफिस खाली करवाने का काम शुरू हो गया है। सर्किल के डिप्टी हाउसिंग कमिश्नर केके दीक्षित ने बताया कि यहां जनसुनवाई केंद्र बनेगा, जिसके कारण ऑफिस आधे हिस्से को खाली किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें