फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update Today: प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने दी घने कोहरे की चेतावनी

Tue, 16 Jan 2024 08:28 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Today: पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को अलवर, भरतपुर, सीकर, चूरू, गंगानगर और हनुमानगढ़ में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में शीतलहर की मार लगातार जारी है। पिछले कई दिनों से पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर व पश्चिमी राजस्थान के सीकर, चूरू, गंगानगर और हनुमानगढ़ शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। अगले एक-दो दिन और इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 

विज्ञापन


बीते 24 घंटों में सीकर का फतेहपुर सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पिलानी में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री रहा। चूरू में 2.9 डिग्री, हनुमानगढ़ में 4.9 डिग्री, अलवर का 4 डिग्री, करौली का 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बीकानेर, धौलपुर और करौली में भी घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


कोहरे के चलते सड़कों पर विजिबिलिट 50 मीटर से भी कम रह गई है। सड़कों पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। ट्रेन और बस अपने तय समय से काफी देरी से चल रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें