फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: जयपुर और टोंक में जोरदार बारिश की संभावना, IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया

Sat, 13 Jul 2024 10:43 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update Today: बीते 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने आने वाले तीन घंटों में जयपुर और टोंक के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा  गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, नागौर समेत कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में अगले तीन घंटों में जयपुर और टोंक के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, नागौर, बीकानेर, भरतपुर, दौसा, डूंगरपुर और बांसवाड़ा सहित अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को गंगानगर के अनूपगढ़, श्रीकरणपुर, हनुमानगढ़ के रावतसर, केकड़ी के टोड़ारायसिंह, बूंदी, हिंडोली, तालेड़ा, जयपुर ग्रामीण सहित कई जगहों पर 60 से 100 एमएम के बीच वर्षा दर्ज की गई।

विज्ञापन


शनिवार सुबह मौसम विभाग की ओर से जयपुर और टोंक के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, नागौर, बीकानेर, भरतपुर, दौसा, डूंगरपुर और बांसवाड़ा सहित अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मानसून की टर्फ लाइन हिमालय की तरफ शिफ्ट हो गई है लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 जुलाई के बाद से प्रदेश में फिर से जोरदार बारिश का दौर शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें