फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग की चेतावनी, अगले दो दिनों तक पश्चिमी राजस्थान में रहेगी शीतलहर

Wed, 17 Jan 2024 10:32 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में बीते लगभग एक सप्ताह से शीतलहर, कोहरे और पाले का कहर जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर जारी रहेगी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में जहां सर्दी से राहत मिलती दिख रही है, वहीं पश्चिमी राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी है। बीते करीब एक सप्ताह से सीकर, चूरू, झुंझुनू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में शीतलहर जारी है। शीतलहर के साथ यहां घना कोहरा भी है, जिसके चलते लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। पूर्वी राजस्थान के करौली और धौलपुर में भी यही स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन


प्रदेश में न्यूनतम तापमान की बात करें तो करौली में 2.9, सीकर में 2.9, हनुमानगढ़ में 3, गंगानगर में 4.3, चूरू में 5.4 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया है। एनसीआर से जुड़े अलवर में भी सर्दी का दौर जारी है। यहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री बना हुआ है। राजधानी जयपुर में सर्दी से अब कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। दिन का अधिकतम तापमान बढ़ रहा है और न्यूनतम तापमान की गिरावट में भी कमी आ रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें