फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया परपल अलर्ट, हनुमानगढ़ और चूरू में भी पारा 46 डिग्री पार

Fri, 17 May 2024 11:18 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update Today: देश का सबसे गर्म इलाका बन चुका राजस्थान इन दिनों आग उगल रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई इलाकों में लू का कहर भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में परपल अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों राजस्थान तंदूर की तरह तप रहा है। यह देश का सबसे गर्म इलाका बन चुका है। गुरुवार को गंगानगर में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री पार कर गया। शुक्रवार को मौसम विभाग ने हनुमानगढ़ और चूरू में भी अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार जाने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में आज लू का कहर भी देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने राजस्थान में आने वाले दिनों में हीट वेव का अलर्ट जारी कर रखा है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 43 से 47 डिग्री के बीच है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 3 दिन तापमान में 2 से 3 डिग्री और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 

जालौर में 45 डिग्री पार

जिस जालौर जिले में गुरुवार को अतिक्रमण मुक्त करवाने की कार्रवाई के नाम पर सैकड़ों परिवारों को बेघर कर दिया गया, वहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार है। 
विज्ञापन

प्रदेश के आठ शहरो में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। दिन का सर्वाधिक तापमान गंगानगर में 46.3 डिग्री रहा, वहीं जयपुर में सीजन का सबसे अधिक 44.1 डिग्री पारा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें