फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update @10 AM: दौसा-करौली में बारिश का कहर, अगले 3 घंटों के लिए जारी रहेगा तेज वर्षा का दौर

Mon, 12 Aug 2024 10:19 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। दौसा में 258 एमएम तथा करौली में आज 207 एमएम  बारिश हो चुकी है। राजधानी जयपुर में सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे से शुरू हुई बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया। सुबह साढ़े 8 बजे तक यहां 135 एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 घंटों के लिए यहां रुक-रुककर तेज वर्षा का दौर जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
सरकारी दफ्तरों में पानी भरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में आज सवेरे से अत्यंत तेज वर्षा हो रही है। करौली और दौसा में समेत जयपुर, गंगापुर सिटी, कोटपूतली, बहरोड़, सवाई माधोपुर और भरतपुर में भारी वर्षा हुई है। करौली व दौसा में पहले से ही बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं, वहीं सोमवार को हुई भीषण बारिश ने यहां स्थिति और ज्यादा विकट कर दी है। 

विज्ञापन


आज दौसा में 258 एमएम तथा करौली में 207 एमएम बारिश हो चुकी है। भरतपुर में 74 एमएम, गंगापुर सिटी में 117 एमएम, जयपुर में 135 एमएम, कोटपूतली में 71 एमएम, सवाई माधोपुर में 168 एमएम बारिश हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें