फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather : प्रदेश में आज जबरदस्त शीतलहर, घने कोहरे ने आवागमन प्रभावित किया, कल से और गिरेगा तापमान

Tue, 31 Dec 2024 05:17 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर जोरदार ठंड रही तथा पश्चिमी राजस्थान में भी तेज ठंड का असर देखा गया है। पश्चिमी राजस्थान में आज सवेरे से जबरदस्त शीतलहर चल रही है। राज्य में कुछ जगहों पर घना कोहरा भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : राजस्थान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मंगलवार को मौसम में जबरदस्त ठंड और गलन का प्रभाव देखने को मिला। पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर शीत दिन तथा पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं शीत दिन से अति शीत दिन दर्ज किया गया है। पश्चिमी राजस्थान में जबरदस्त शीतलहर चल रही है। राजधानी जयपुर में सुबह से कुहासे के चलते मौसम में गलन महसूस की जा रही है। 

विज्ञापन


राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान गंगानगर में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। माउंट आबू में न्यूनतम पारा 2.2 डिग्री के स्तर पर बना हुआ है। फतेहपुर में आज पारा और लुढ़क गया। यहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि फतेहपुर में एक सप्ताह पहले तक न्यूनतम तापमान माइनस में जा चुका था लेकिन इसके बाद यहां तापमान करीब 10 डिग्री तक पहुंच गया था।

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा लेकिन कल से सर्दी और बढ़ेगी और तापमान में भी 3 डिग्री तक की कमी आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें