फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather : राज्य में बारिश का दौर बरकरार, मालपुरा के टोरडी में चालक समेत रोडवेज बस बही, तलाश जारी

Tue, 06 Aug 2024 03:46 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बीते एक सप्ताह से प्रदेश में रुक-रुककर हो रही बारिश का दौर अब भी कई जिलों में बरकरार है। राज्य के ऊपर बना वेल मार्क लो प्रेशर आज कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है। बारिश के चलते टोंक जिले के मालपुरा के टोरडी सागर बांध की चादर में रोडवेज बस के साथ बस का चालक भी बह गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, बाड़मेर व बीकानेर जिले के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी व एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है। आज भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 7 अगस्त से जोधपुर संभाग में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। मानसून टर्फ लाइन सामान्य स्थिति की ओर शिफ्ट होने से राज्य के उत्तरी व पूर्वी राजस्थान के अनेक स्थानों पर आगामी दिनों में भी बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है। इस दौरान कोटा, भरतपुर, जयपुर तथा बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है।

मालपुरा के टोरडी सागर बांध में बही बस

इसी बीच खबर है कि टोंक जिले के मालपुरा के टोरडी सागर बांध की चादर में रोडवेज बस के साथ बस का चालक भी बह गया है। बताया जा रहा है कि बस में चालक के अलावा कोई भी सवार नहीं था। मालपुरा पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है और बस चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें