फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश, मौसम में घुली ठंडक, प्रदूषण से मिली राहत

Fri, 10 Nov 2023 12:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने करवट ले ली है। शुक्रवार को सुबह प्रदेश के कई शहरों में बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई साथ ही वातावरण में फैले प्रदूषण के स्तर में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन
राजस्थान में बारिश - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली से ठीक पहले राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया। अब तक गर्मी का प्रकोप झेल रहे प्रदेश के कई इलाकों में देर रात और अल सुबह बारिश हुई, जिससे वहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई साथ ही वातावरण में फैले प्रदूषण के स्तर में भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में जोधपुर, बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश नोखा, बीकानेर में 6mm तथा पूर्वी राज के महवा, दौसा में 2mm दर्ज की गई है। आज गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु, झुन्झनू, सीकर, अलवर, भरतपुर धोलपुर जिलों में हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कल दिनांक 11 नवंबर से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। आगामी 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की प्रबल संभावना है।

पिछले एक हफ्ते से प्रदेश में प्रदूषण के कारण धुंध छाई हुई थी। पर्यावरण में फैले प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। लोगों को आंखों में जलन की शिकायत मिल रही थी। साथ ही सांस के मरीज काफी परेशान थे। विशेषज्ञों ने बचाव के लिए मास्क लगाने की सलाह दी थी। अचानक बारिश से AQI में भारी गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें