फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: बंगाल की खाड़ी से बना नया दबाव क्षेत्र, इन जिलों में दो दिन झमाझम बारिश की संभावना

Tue, 16 Jul 2024 08:13 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में बंगाल की खाड़ी से नया दबाव क्षेत्र बना है। ऐसे में राजस्थान के कोटा, उदयपुर और अजमेर जिले में आगामी दो दिन झमाझम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी से एक नया दबाव क्षेत्र बन रहा है, जिससे अगले चार-पांच दिनों तक राजस्थान में मानूसन की गतिविधियां बढ़ेंगी। इस दबाव क्षेत्र के चलते आज यानी मंगलवार को उदयपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं, 17और 18 जुलाई को कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में अति बारिश का अनुमान जताया गया है।

विज्ञापन


राजस्थान में अगले 4-5 दिनों तक मानूसन की गतिविधियां फिर से तेज होंगी। इसकी मुख्य वजह है बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया दबाव क्षेत्र है। इसके चलते उदयपुर और कोटा संभाग में आज बारिश हो सकती है। वहीं, 17 व 18 जुलाई को कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में कहीं-कहीं अति बारिश हो सकती है।

बीते 24 घंटे की बात करें तो राज्य में हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है। वहीं उदयपुर, टोंक, सलूंबर और राजसमंद में भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इसमें राजसमंद के चिकलियावास में 72 एमएम, सलूंबर में 75 एमएम, भिंडर में 73 एमएम और टोंक में 89 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन


प्रदेश के बांधों की स्थिति की बात करें तो बीते 24 घंटों में प्रदेश के बांधों में कुल 13.49 एमक्यूएम पानी की आवक हुई है। हालांकि, अभी भी 399 बांध पूरी तरह खाली पड़े हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें