फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Vidhan Sabha: 190 विधायकों ने ली शपथ, वासुदेव देवनानी का स्पीकर बनना तय, कांग्रेस का भी समर्थन

Thu, 21 Dec 2023 07:34 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Vidhan Sabha: राजस्थान विधानसभा का दो दिवसीय सत्र 20 दिसंबर को शुरू हुआ। पहले दिन विधानसभा में 199 नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई। इनमें से 190 विधायकों ने शपथ ले ली। आज शेष नौ विधायकों को शपथ दिलवाई जाएगी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होना है।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज राजस्थान विधानसभा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। बीजेपी विधायक वासुदेव देवनानी का 16वीं विधानसभा का अध्यक्ष बनना तय हो चुका है। इससे पहले 15वीं विधानसभा के अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. सीपी जोशी थे, जो इस बार चुनाव हार गए।

विज्ञापन


बीजेपी ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपनी तरफ से विधायक वासुदेव देवनानी का नाम आगे किया है। कांग्रेस या अन्य विपक्षी दलों की तरफ से कोई नाम नहीं दिया गया। ऐसे में देवनानी का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। यही राजस्थान विधानसभा की अब तक परंपरा भी रही है।

स्पीकर चुनाव की प्रक्रिया
विधानसभा में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल होते हैं। अगर दो या दो से अधिक नामांकन दाखिल होते हैं तो ऐसे में विधायकों के मतदान की प्रक्रिया होती है, जिसे बहुमत मिलता है वह विधानसभा अध्यक्ष चुना जाता है। लेकिन राजस्थान में बीजेपी ने स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाई है। उसके पास 115 विधायक हैं। इसलिए विपक्ष के बाकी दल मिलकर भी इस स्थिति में नहीं हैं कि अपनी तरफ से कोई नाम आगे कर सकें।
विज्ञापन


देवनानी का अध्यक्ष बनना तय
अजमेर उत्तर से आने वाले बीजेपी विधायक वासुदेव देवनानी का विधानसभा अध्यक्ष बनना लगभग तय है। अब सिर्फ औपचारिकता बाकी रह गई है। देवनानी ने 20  दिसंबर को ही विधानसभा में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने देवनानी के नाम का प्रस्ताव दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद डोटासरा ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें