फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चुनाव हारने के बाद सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने स्वीकारा

Mon, 08 Jan 2024 10:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रूपिंद्र सिंह कुन्नर से हार का सामना करना पड़ा। टीटी 11 हजार 283 वोट से हार गए।
विज्ञापन
सुरेंद्र पाल सिंह टीटी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव हारने के बाद सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा अग्रेषित राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेंद्र पाल सिंह टीटी के त्यागपत्र को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को श्रीकरणपुर सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रूपिंद्र सिंह कुन्नर से 11 हजार 283 वोट से हार का सामना करना पड़ा। टीटी को हाल ही में बीजेपी ने मंत्री भी बनाया था। श्रीकरणपुर सीट का चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी की मौत के कारण स्थगित हो गया था। इस सीट पर पांच जनवरी को मतदान हुआ था। चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी और कांग्रेस प्रत्याशी रूपिंद्र कुन्नर के बीच सीधा मुकाबला था।

रूपिंद्र सिंह कुन्नर को कुल 94,950 वोट मिले थे। वहीं, टीटी को 83,667 मत के साथ दूसरे नंबर पर रहे। आम आदमी पार्टी के पृथिपाल सिंह को 11,940 वोट मिले। निर्दलीय तीतर सिंह को इस बार 1,223 मत हासिल हुए।

श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने जनादेश को सहर्ष स्वीकार करते हुए मंत्री पद से त्याग पत्र दिया। आप पुनः करणपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में समर्पित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम भजन लाल शर्मा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें