फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर-उदयपुर में सांप्रदायिक तनाव के बीच कल सावन का अंतिम सोमवार, कांवड़ियों की सुरक्षा बढ़ाई

Sun, 18 Aug 2024 08:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

मुस्लिम इलाकों पास स्थित शिवालयों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ी। खास तौर पर उन इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जहां हिन्दू और मुस्लिम की आबादी आस-पास है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में पिछले एक सप्ताह के दौरान जयपुर और उदयपुर में दो पक्षों के झगड़े के बाद सांप्रदायिक तनाव के मामले सामने आए। इसे देखते हुए अब कल सावन के अंतिम सोमवार को कांवड़ियों की विशेष सुरक्षा के बंदोबस्त किए जा रहे हैं। इसके लिए रविवार को पुलिस मुख्यालय से सभी जिलों को निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने सोमवार को सावन महीने के अंतिम सोमवार के मद्देनजर प्रदेश के सभी जिलों में शिव मंदिरों पर कानून व्यवस्था को लेकर सभी ऐहतियाती कदम उठाते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। खास तौर पर उन इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जहां हिन्दू और मुस्लिम की आबादी आस-पास है।

राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में पुलिस मुख्यालय ने अंतिम सोमवार को शिवालयों पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ के  मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने के लिए सभी पुलिस रेंज, जयपुर और जोधपुर के पुलिस आयुक्त तथा जिला पुलिस अधीक्षकों को कानून व्यवस्था के संबंध में निर्देशित किया गया है। पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन को जलाभिषेक के लिए शिवालय जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैदी बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस प्रशासन, कानून एवं व्यवस्था विशाल बंसल ने बताया कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों और धार्मिक स्थलों के आसपास अतिरिक्त सतर्कता बरत कर सुरक्षा के लिए जाब्ता लगाया गया है। संवेदनशील एवं धार्मिक स्थानों से गुजरने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान भी पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। स्थानीय स्तर पर आसूचना तंत्र को सक्रिय कर अपने-अपने क्षेत्र में सूचनाए संकलित कर सामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है।

सोशल मीडिया पर भी रखी जा रही नजर
सोशल मीडिया की गतिविधियों पर भी पुलिस लगातार नजर बनाए हुए हैं। भ्रामक तथ्यों व अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कांवड़ वाले रास्तों की विशेष निगरानी
बंसल ने बताया कि प्रदेश में पुलिस प्रशासन की ओर से हर संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। मंदिरों के आसपास सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। कांवड़ वाले रास्तों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। साथ ही मंदिरों में सुरक्षा संबंधी कमी को दूर किया गया है। कांवड़ यात्रा और सोमवार को शिवालयों पर होने वाले जलाभिषेक पर भीड़ को कंट्रोल करने और मंदिरों पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर ली गई है। बंसल ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर सावन महीने के अंतिम सोमवार पर कानून व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए एहतियाती सुरक्षा उपायों के संबंध में रविवार को सभी जिला पुलिस अधीक्षकों और रेंज आईजी को निर्देश जारी किए गए हैं। 
      
कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर समुचित व्यवस्था, बैरीकेटिंग, यातायात एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि कांवड़ यात्रा निर्णध रूप से संपन्न हो सके। निर्बाध यातायात व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस जाब्ता नियोजित किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें