फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर आरएलडी विधायक ने उठाए सवाल, कहा गड़बड़ियों में लिप्त हैं कई वीसी

Sat, 20 Jul 2024 05:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

शनिवार को विधानसभा सत्र के दौरान उच्च शिक्षा की अनुदान मांगों पर बोलते हुए आरएलडी विधायक सुभाष गर्ग ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई कुलपति गड़बड़ियों में लिप्त हैं लेकिन उनके दोषी होने के बावजूद उन्हें संरक्षण मिल रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा में शनिवार को उच्च शिक्षा की अनुदान मांगों पर बोलते हुए RLD विधायक सुभाष गर्ग ने कुलपतियों की नियुक्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई कुलपति गड़बड़ियों में लिप्त हैं, उनके दोषी साबित होने के बावजूद उन्हें क्यों संरक्षण मिलता है, इस पूरी व्यवस्था में सुधार किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


RLD विधायक सुभाष गर्ग ने शनिवार को विधानसभा में कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर कई बड़े आरोप लगाए। उच्च शिक्षा विभाग की अनुदान मांगों पर बहस में बोलते हुए गर्ग ने कहा कि  विश्वविद्यालयों में कुलपति जमकर मनमानी कर रहे हैं। अधिकांश कुलपति यूपी से आते हैं। उन्होंने कहा कि कुलपतियों के खिलाफ खूब शिकायतें हैं, कई कुलपति गड़बड़ियों में लिप्त हैं। यही नहीं उनके दोषी साबित होने के बावजूद उनको क्यों संरक्षण मिलता है, इस पूरी व्यवस्था में सुधार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आप किसी भी विश्वविद्यालय में देख लीजिए, वहां आपको गड़बड़ियां मिलेंगी। राजस्थान में फर्जी डिग्री के मामलों का जिक्र करते हुए गर्ग ने कहा कि प्रदेश में कई विश्वविद्यालय फर्जी डिग्रियां बांटने में लिप्त हैं। हाल ही में ऐसे 7 विश्वविद्यालयों को ब्लैक लिस्ट किया गया है, जो विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्रियां बांट रहे हैं, ऐसे सभी विश्वविद्यालयों को बंद किया जाना चाहिए। गर्ग ने कहा कि नई शिक्षा नीति में इंटरडिसिप्लिनरी एप्रोच अपनाई जाएगी। क्या हमारे विश्वविद्यालय और कॉलेज उसे अडॉप्ट करने की क्षमता रखते हैं। 
विज्ञापन


भरतपुर में विश्वविद्यालय की मांग

गर्ग ने भरतपुर संभाग में विश्वविद्यालय खोले जाने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भरतपुर एकमात्र ऐसा संभाग है, जहां एक भी विश्वविद्यालय नहीं है जबकि शेष सभी संभागों में 2  या इससे भी अधिक विश्वविद्यालय हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें