फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राजस्थान चुनाव में जीते बीजेपी सांसदों का इस्तीफा, दीया कुमारी सहित इन्होंने सौंपे इस्तीफे

Wed, 06 Dec 2023 02:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव जीतने वाले सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया कुमारी और किरोड़ीलाल मीणा ने इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
राज्यवर्धन, दीया और किरोड़ीलाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी यह तो तीन दिसंबर को मतगणना के बाद साफ हो गया। लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा इस सवाल पर अब तक सस्पेंस बना हुआ है। वसुंधरा राजे, गजेंद्र सिंह शेखावत, बाबा बालकनाथ, दीया कुमारी समेत कई नामों को लेकर अटकलों को दौर चल रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि कुछ नेता दिल्ली में अपने लिए गोटी सेट कर रहे हैं तो कुछ राजस्थान में विधायकों से समर्थन जुटा रहे हैं। मंगलवार शाम पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के बीच राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री को लेकर लंबी बैठक चली। माना जा रहा है कि इस बैठक में नाम तय कर लिया गया है, जो शनिवार या रविवार को विधायक दल की बैठक के बाद सामने आ सकता है।

वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस में भी मंथन का दौर चर रहा है। राजस्थान में पार्टी की करारी हार के बाद अब सवाल है कि क्या नेतृत्व में परिवर्तन किया जाएगा। अशोक गहलोत या सचिन पायलट में से किसे नेता विपक्ष बनाया जाएगा या फिर पार्टी कोई नया चेहरा, देगी यह देखना दिलचस्प होगा। आइए हम आपको बताते हैं कि राजस्थान की राजनीतिक गलियारों में कहां क्या चल रहा है। वहीं, राजस्थान में विधानसभा चुनाव जीतने वाले सांसदों राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया कुमारी और किरोड़ीलाल मीणा ने इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें