फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

REET Paper Leak Case: ED ने रामकृपाल मीणा को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद 27 जून तक रिमांड पर

Wed, 21 Jun 2023 05:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में ईडी ने रीट 2021 भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पहली गिरफ्तारी करते हुए रामकृपाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने 27 जून तक आरोपी को ईडी को रिमांड पर दे दिया।
विज्ञापन
ED ने रामकृपाल मीणा को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनफोर्समेंट डायरेक्ट्रेड (ईडी) की टीम ने राजस्थान में रीट पेपर लीक के मुख्य आरोपी रामकृपाल मीणा को बुधवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इसके बाद न्यायालय ने ईडी को रामकृपाल मीणा 27 जून तक रिमांड पर दे दिया। अब मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला के जरिए रकम को इधर से उधर पहुंचाने के मामले में ईडी सख्ती से आरोपी से पूछताछ करेगी। दिल्ली से ईडी के कुछ सीनियर अधिकारियों के भी जयपुर पहुंचने की सूचना मिली है। ईडी को कई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स मिले हैं, जिनके आधार पर कोर्ट ने तुरंत रिमांड दे दी।

विज्ञापन


भूमाफिया रहे रामकृपाल मीणा की पेपर लीक माफिया बनने तक की पूरी कुंडली ईडी अब खंगालेगी। रामकृपाल के साथ पेपर लीक मामले में शामिल अन्य लोगों पर भी पूछताछ के बाद धरपकड़ और पूछताछ की कार्रवाई की जा सकती है। रामकृपाल मीणा को जयपुर में ईडी मुख्यालय पर ले जाया गया है। जहां उससे वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि रामकृपाल मीणा ने कई बड़े नाम उजागर किए हैं। जिनसे संबंधित कड़ी से कड़ी जोड़ने की कवायद अब ईडी ने शुरू कर दी है। 

रामकृपाल मीणा से पिछले दिनों ईडी मुख्यालय में हुई थी पूछताछ...
राजस्थान में एसओजी की गिरफ्तारी के बाद कुछ दिन पहले ही रामकृपाल मीणा को ईडी ने पूछताछ के लिए जयपुर में ईडी मुख्यालय पर बुलाया था। पूछताछ में कई ऐसे सबूत और जानकारियां उजागर हुए, जो न केवल रामकृपाल मीणा बल्कि कई अन्य आरोपियों के भी खिलाफ हैं। इस आधार पर ईडी ने उसे गिरफ्तार करते हुए तुरंत रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन


जयपुर के शिक्षा संकुल से लीक हुए थे पेपर...
दरअसल, रामकृपाल मीणा और अन्य पर जयपुर के शिक्षा संकुल के स्ट्रॉन्ग रूम से रीट के पेपर लीक करने के आरोप हैं। इस मामले में राजस्थान एसओजी ने भी भजनलाल, उदाराम बिश्नोई और रामकृपाल मीणा को पूर्व में गिरफ्तार किया था। तब जांच में सामने आया कि उदाराम को रामकृपाल मीणा ने ही जयपुर में पेपर सौंपा था। 

से पहले शिक्षा संकुल के स्ट्रॉन्ग रूम से रामकृपाल मीणा ने पेपर लीक किया था। यह रामकृपाल जयपुर में ही शिवशक्ति पब्लिक स्कूल भी चलाता है। साथ ही जमीनों का कारोबार भी करता है। कई जगह कब्जे करने के भी आरोप इस पर लगते रहे हैं। लेकिन रामकृपाल मीणा को स्ट्रॉन्ग रूम तक किसने पहुंचाया और पेपर किसने दिया, उस जड़ तक ईडी पहुंचना चाह रही है। एसओजी की कार्रवाई के बाद रामकृपाल मीणा के शिवशक्ति कॉलेज और शिव शक्ति स्कूल (एसएस ग्रुप) की गपालपुरा बायपास पर जगन्नाथ कॉलोनी में तीन मंजिला बिल्डिंग को पिछले दिनों जयपुर विकास प्राधिकरण के दस्ते ने ध्वस्त कर दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें