फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सांसद किरोड़ीलाल ने सरकार को फिर से भ्रष्टाचार पर घेरा, 66 हजार करोड़ के खान घोटाले के लगाए आरोप

Wed, 21 Jun 2023 04:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने भ्रष्टाचार के एक और मामले को लेकर प्रेसवार्ता की। राजधानी जयपुर में अशोकनगर थाने के बाहर धरना स्थल से सांसद मीणा ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान मीणा के धरने में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी पहुंचे।
विज्ञापन
बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने फिर से भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हमला बोला है। सांसद किरोड़ीलाल मीणा इन दिनों एक के बाद एक कथित भ्रष्टाचार के मामलों को जमकर उठा रहे हैं। सांसद मीणा ने बुधवार को खान विभाग में हुए 66 हजार करोड़ से ज़्यादा के घोटालों का आरोप लगाया।

विज्ञापन


बीजेपी के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा, गहलोत सरकार के इस कार्यकाल में खान विभाग में भी अनियमितताएं हैं। प्रदेश की खानों को मिलजुलकर लूटा जा रहा है। सांसद मीणा ने सीएम गहलोत से खान घोटाले की सीबीआई से जांच की मांग भी उठाई। किरोड़ीलाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि खान विभाग में करीब 66 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है, जिसमें 27 हजार करोड़ का खनिज स्टॉक, 20 हजार करोड़ का बजरी, 10 हजार 800 करोड़ का अरावली हिल, 2500 करोड़ का हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, 2400 करोड़ का जिंदल कोल, दो हजार करोड़ का ईआरसीसी घोटाला, एक हजार करोड़ का सीमेंट ब्लॉक, एक हजार करोड़ का स्टांप, 200 करोड़ का सावर घोटाला प्रमुख है। इन सबमें कुल करीब 66 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है।

राजस्थान देश में पहला ऐसा राज्य है, जहां सबसे ज्यादा संख्या में माइनिंग लीज पर दी...
सांसद मीणा ने कहा कि राजस्थान देश में पहला ऐसा राज्य है, जहां सबसे ज्यादा संख्या में माइनिंग लीज पर दी गई हैं। ई-ऑक्शन के बजाय अपने  स्तर पर खैरात में परमिट बांट दिए हैं। एक्सप्रेस हाइवे के मामले में खुले में लूट मचाई गई। इलीगल माइनिंग प्रदेश में चल रही है। सरकार ने ऑनलाइन मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर बनाया, जिसमें 27 हजार करोड़ का घोटाला खान मालिकों ने किया। खान विभाग ने बीते दिनों 56 दल बनाकर राजस्थान के स्टॉकिस्ट के जब छापा मारा था, तब 307 करोड़ की रॉयल्टी की चोरी पकड़ी गई थी।
विज्ञापन


अरावली की पहाड़ियों में मार्च 2022 से खनन पर पूर्णतया रोक के बावजूद माइनिंग जारी...
सांसद मीणा ने कहा कि अरावली की पहाड़ियों में मार्च 2022 से खनन पर पूर्णतया रोक है। इसके बावजूद भी भारी संख्या में वहां खनन चल रहा है। अलवर जिले के रामगढ़ तहसील में 50 से ज्यादा जगहों पर अवैध खनन किया जा रहा है, जिसमें करीब 200 करोड़ रुपये की पेनल्टी सरकार ने माफ की है। राजस्थान में खनन करने पर मौके पर ही पेनल्टी में 48 फ़ीसदी की छूट दी जाती है। सांसद मीणा ने बताया कि गहलोत सरकार के एक मंत्री की कृपा से सपोटरा में गीता मित्तल की खान 15 साल से बंद थी, उसे अवैध तरीके से चालू करवा दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें