बड़ी चौपड़ पर झंडारोहण करते राजेंद्र राठौड़ और अन्य पदाधिकाराी
- फोटो : अमर उजाला
भारत देश अपना 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा हैं। इस कड़ी में राजस्थान में भी आजादी के पर्व को हर्षोउल्लास से मनाया गया। बीजेपी के नेता राजेंद्र राठौड़ ने बड़ी चौपड़ पर झंडारोहण किया। साथ में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, सांसद रामचरण वोहरा और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। राठौड़ ने गोविंद डोटासरा की बात का जवाब देते हुए कहा कि 26 जनवरी को दूसरी तरफ झंडारोहण करेंगे।
देश में हर्षोल्लास के साथ 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री गहलोत ने एसएमएस स्टेडियम में झंडारोहण किया। सालों की परम्परा निभाते हुए सुबह आठ बजे पीसीसी अध्यक्ष ने झंडारोहण किया और भाजपा पर महगाई बढ़ाने और धार्मिक उन्माद फैलाने की बात कही।
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सत्ता पक्ष के झंडारोहण करने के बाद राठौड़ ने सुबह 8:30 बजे बड़ी चौपड़ पर झंडारोहण किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, सांसद रामचरण बोहरा, विधायक अशोक लाहौटी समेत अन्य बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राठौड़ का डोटासरा पर तंज कर कहा- 26 जनवरी को दूसरी दिशा में झंडा फहराएंगे
डोटासरा के बयान पर राठौड़ ने पलटवार करते हुए कहा- आज का दिन राजनीति करने का दिन नहीं है। अच्छा होता पीसीसी अध्यक्ष आज के दिन इस तरह की बचकानी बात नहीं करते। लेकिन कहते हैं ना जैसा मन होता है, वैसी बातें मन से निकलती है। मैं आज कहकर जा रहा हूं कि जब 26 जनवरी आएगी तो हम दूसरी दिशा में तिरंगा फहराएंगे (सत्ता पक्ष की दिशा में)। तब उनसे पूछना कि उनकी आज कही गई बातों का क्या प्रभाव पड़ा।