फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: डीजीपी उमेश मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, दिनेश एमएन उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

Tue, 15 Aug 2023 10:18 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के पुलिस मुख्यालय पर डीजीपी उमेश मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान अपनी बेहतरीन सेवा के लिए दिनेश  एमएन को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय पर डीजीपी के हाथों सम्मानित होते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय जयपुर में ध्वजारोहण किया और पुलिस कर्मियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर राजीव शर्मा और आईजी अशोक कुमार गुप्ता अति उत्कृष्ट सेवा पदक सम्मानित किया गया। साथ ही  एडीजी क्राइम दिनेश एमएन उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा- देश के लिए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें 
डीजीपी उमेश मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के प्रति संकल्प लेने की जरूरत है। उन्होंने पुलिस कर्मियों से सदैव सतर्कता और संवेदनशीलता से कार्य करने के साथ ही अपनी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता, सेवाभावना की बनाए रखने का आव्हान किया। डीजीपी ने प्रदेश की शान्ति और सद्भाव को बनाये रखने के लिए विभिन्न परिस्थितियों में  धैर्य और सूझबूझ से कार्य कर आमजन का विश्वास हासिल करने की आवश्यकता जताई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें