फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan politics: कालीचरण सराफ होंगे कार्यकारी स्पीकर, शाम 4:30 बजे राज्यपाल दिलाएंगे शपथ

Mon, 18 Dec 2023 03:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा के कार्यकारी स्पीकर के रूप में चार बार के विधायक कालीचरण सराफ का नाम सामने आया है। राज्यपाल कलराज मिश्र राजभवन में शाम 4.30 बजे सराफ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगे।
विज्ञापन
विधायक कालीचरण सराफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर की मालवीयनगर विधानसभा सीट से लगातार चार बार के विधायक कालीचरण सराफ का नाम कार्यकारी स्पीकर के रूप में सामने आया है। आज शाम साढ़े चार बजे राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल सराफ को पद की शपथ दिलवाएंगे।
विज्ञापन


भाजपा विधायक कालीचरण सराफ जयपुर की मालवीयनगर सीट से लगातार चौथी बार जीते हैं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की अर्चना शर्मा को 36 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर जीत दर्ज की है। 

राज्यपाल मिश्र ने उनके साथ सहयोग के लिए तीन सदस्यीय पैनल भी गठित किया है। इस तीन सदस्यीय पैनल में वरिष्ठ विधायक दयाराम परमार, प्रतापसिंह सिंघवी और डॉ. किरोड़ीलाल मीणा सम्मिलित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें