राजस्थान में शीतलहर, तेजी से लुढ़का पारा राजस्थान में सर्दी का असर तेज होने लगा है। प्रदेश के कई इलाकों में सर्दी के तीखे तेवरों से पारा तेजी से लुढ़कना शुरू हो गया है। धौलपुर में तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। यहां पारा 9 डिग्री से नीचे पहुंच गया, हालांकि कोहरे से थोड़ी राहत मिली है। माउंट आबू में जहां तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच चुका है, वहीं प्रदेश के कई अन्य इलाकों में भी ठंड ने अपना असर तेज कर दिया है। राज्य के फतेहपुर जिले में न्यूनमत तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के बीकानेर, अलवर, जोधपुर और जैसलमेर में भी सर्दी का तेज असर देखा जा रहा है। इन सभी शहरों में तापमान 9 से 11 डिग्री के बीच बना हुआ है। राजधानी जयपुर में मौसम का मिजाज सामान्य बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री और न्यूनतम 11.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर में मौसम का मिजाज सामान्य बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री और न्यूनतम 11.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।