फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राम से बड़े गोपाल? भगवान राम के पोस्टर के ऊपर लगा दिया BJP विधायक के जन्मदिन का बैनर; मचा हंगामा

Wed, 05 Mar 2025 01:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

विधायक गोपाल शर्मा का पोस्टर हटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि भगवान राम के पोस्टर के ऊपर किसी भी नेता का प्रचार नहीं होना चाहिए। इसे लेकर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विधायक गोपाल शर्मा के जन्मदिन का पोस्टर फाड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर की सिविल लाइंस विधानसभा सीट से विधायक गोपाल शर्मा के जन्मदिन पर लगाए गए पोस्टर विवादों में आ गए हैं। हालांकि, यह विवाद दो कार्यकर्ताओं के बीच का बताया जा रहा है। जिसमें एक कार्यकर्ता के द्वारा लगाया गया पोस्टर दूसरे कार्यकर्ता ने हटवा दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके पोस्टर के हटते ही भगवान राम का बड़ा पोस्टर दिखाई दे रहा है।      

विज्ञापन


दरअसल, विधायक गोपाल शर्मा के किसी समर्थक ने उनके जन्मदिन पर भगवान राम के एक बड़े होर्डिंग के ऊपर उनका पोस्टर लगा दिया। यह बात दूसरे कार्यकर्ता को पसंद नहीं आई। उसने मौके पर पहुंचकर गुस्से में विधायक का पोस्टर फाड़ दिया। पोस्टर हटते ही उसके पीछे लगा भगवान राम का होर्डिंग भी सामने आ गया। अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में पोस्टर हटाने वाला कार्यकर्ता यह भी कहते हुए सुनाई दे रहा है कि क्या गोपाल शर्मा भगवान राम से बड़े हो गए हैं।  

राम भक्तों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश
सूत्रों के अनुसार, इस घटना से न केवल राम भक्त बल्कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी नाराज बताए जा रहा है। उनका कहना है कि भगवान राम के पोस्टर के ऊपर किसी भी नेता का बैनर लगाना सही नहीं है। इस पूरे घटनाक्रम के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
विधायक गोपाल शर्मा का पोस्टर हटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि भगवान राम के पोस्टर के ऊपर किसी भी नेता का प्रचार नहीं होना चाहिए। इसे लेकर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। 

इससे खुशी होनी चाहिए
पूरे घटनाक्रम को लेकर विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि इसे इस तरह देखा जाना चाहिए कि भाजपा के किसी कार्यकर्ता ने बैनर लगाया और दूसरे कार्यकर्ता को यह महसूस हुआ कि वह उचित जगह पर नहीं लगा है। ऐसे में उन्होंने उसे हटा दिया। यह तो स्व-अनुशासन है, इससे खुशी होनी चाहिए। विवाद या नाराजगी का कोई विषय ही नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें