फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paper Leak Case: ED ने मनी लॉड्रिंग को लेकर केस दर्ज किया, RPSC मेंबर कटारा, श्रोत्रिय और हरजीलाल को नोटिस

Thu, 11 May 2023 12:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में पेपर लीक मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग पर ईडी ने मनी लॉड्रिंग को लेकर केस दर्ज किया है। ईडी की ओर से आरपीएससी मेंबर बाबूलाल कटारा, अध्यक्ष संजय श्रोत्रिय और सचिव हरजीलाल अटल को नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान से बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर पेपर लीक मामले में हमला बोला है। आरपीएससी के कर्ता-धर्ताओं को ED के नोटिस की सूचना पर किरोड़ीलाल मीणा ने कहा, मैंने ही शिकायत की थी।

विज्ञापन


सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, मैंने कई बार सबूतों के साथ बताया कि गहलोत सरकार के संरक्षण में नकल माफिया पेपर लीक कर युवाओं का भविष्य चौपट कर रही है। मैंने CBI जांच की मांग की। लेकिन सिर्फ प्यादों पर कार्रवाई और मगरमच्छों को क्लीन चिट के खेल को देखते हुए मैंने ED को शिकायत भेजी थी। सूचना मिली है कि ED ने नोटिस भेजे हैं।

सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने कहा, ED मुंह से खाए हुए को नाक से निकाल लेगी। इसका खुलासा भी होगा कि पेपर लीक के मास्टरमाइंड और कोई नहीं, बल्कि सरकार में शीर्ष पर बैठे हुए लोग ही हैं। नकल माफिया के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होगा। करोड़ों रुपये का वह हिसाब भी बाहर आएगा, जो युवाओं के सपनों को बेचकर 10 जनपथ भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें