Jaipur Crime : डकैती के मामले में वांटेड अपराधी को चौमू थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पुलिस जयपुर लाई है। कड़ी सुरक्षा के बीच आज उसे बराड़ न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गौरतलब है कि दो साल पहले जयपुर में एक ज्वेलर की दुकान पर डकैती के मामले में विक्रम बराड़ आरोपी था। इससे पहले फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी भी आरोपी दे चुका है।
विज्ञापन
विक्रम बराड़ का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया जाता है। उसके खिलाफ राजस्थान के अलावा कई राज्यों में 2 दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। अपराधी की हाई प्रोफाइल देखते हुए चौमू थाना पर हथियारों से लैस स्पेशल कमांडो की टीम सुरक्षा के लिए बुलाई गई है।