फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान की सियासत में एक बार फिर वसुंधरा की एंट्री, पीएम मोदी के बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात

Sat, 27 Jan 2024 11:04 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: लोकसभा चुनावों से पहले राजस्थान की सियासत एक बार फिर करवट लेती दिखाई दे रही है। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एयरपोर्ट पर मुलाकात कर चर्चा में आई पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करीब 40 मिनट वहां रुके।
विज्ञापन
वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से वसुंधरा राजे की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी थी। गौरतलब है कि कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह से लेकर प्रधानमंत्री के भाजपा कार्यालय में पहुंचने तक के किसी भी कार्यक्रम का हिस्सा राजे नहीं थीं। 

विज्ञापन


लेकिन 25 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी के जयपुर दौरे पर वसुंधरा उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर खड़ी नजर आईं। यह एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर थी। खासतौर पर तब जब प्रधानमंत्री को रिसीव और विदा करने के लिए एयरपोर्ट पर सिर्फ वही व्यक्ति आ-जा सकता है, जिसे आने की अनुमति प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली हो। कुल मिलाकर राजे से उनकी मुलाकात तय थी।

इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का वसुंधरा से मिलने उनके आवास पर जाना संकेत दे रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले किसी भी तरह के गिले-शिकवे दूर कर लिए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें