फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: इस महीने एक दिन पहले ही खातों में आएगा वेतन, फिर भी कर्मचारियों को सता रही टेंशन, क्या है वजह

Thu, 24 Oct 2024 11:25 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को 30 अक्तूबर को मासिक वेतन देने का निर्णय लिया है। हालांकि, धनतेरस पहले निकल जाने के कारण इस फैसले पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि धनतेरस पर परंपरागत खरीदारी का समय निकल जाएगा। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश ने अपने कर्मचारियों को 28 अक्तूबर को ही वेतन जारी करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इमा माह एक दिन पहले आएगा वेतन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भजनलाल सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की मासिक वेतन 30 अक्तूबर को देने का निर्णय किया है। हर बार वेतन और पेंशन महीने की अंतिम तिथि को जारी किया जाता है। इस आदेश को लेकर वाहवाही बटोरी जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि जब धनतेरस इससे पहले ही निकल जाएगी तो इसके बाद कर्मचारी इस पैसे को खर्च कहां करेगा। 

विज्ञापन


राजस्थान में परंपरा है कि धनतेरस पर खरीदारी की जाती है। वहीं, राजस्थान के पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें 28 अक्तूबर को ही वेतन-पेंशन जारी करने का निर्णय लिया गया है।

डीए को लेकर भी जल्द जारी होंगे आदेश
इधर, भजनलाल सरकार कर्मचारियों के लिए बोनस के आदेश पहले ही जारी कर चुकी है, लेकिन बोनस की पूरी राशि कर्मचारियों को नकद देने के बजाय 25 प्रतिशत राशि उनके जीपीएफ में जमा करवाई गई है। वहीं, डीए के आदेश भी जल्द जारी हो सकते हैं। सातवें वेतनमान के अंतर्गत आने वालों का डीए और डीआर 50 से बढ़ाकर 53 प्रतिशत करने की शुरुआती तैयारी मंगलवार को हो गई। जानकारी के मुताबिक डीए को लेकर अभी यह असमंजस है कि इस बढ़ोतरी का नकद लाभ इसी माह मिल जाएगा या इस माह की राशि जीपीएफ में जमा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें