फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: ग्रीष्मावकाश में यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन सेवा, रेलवे ने की विशेष ट्रेनों की घोषणा

Sun, 30 Mar 2025 09:45 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसके लिए रेल सेवाओं के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों को सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए विशेष रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार:

विज्ञापन


वलसाड-खातीपुरा (जयपुर)-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा (09007/09008)
गाड़ी संख्या 09007, वलसाड-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 03 अप्रैल 2025 से 01 मई 2025 तक (कुल 5 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को 13:50 बजे वलसाड से रवाना होकर शुक्रवार को 08:10 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 09008, खातीपुरा (जयपुर)-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 04 अप्रैल 2025 से 02 मई 2025 तक (कुल 5 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को 18:40 बजे खातीपुरा से रवाना होकर शनिवार को 12:00 बजे वलसाड पहुंचेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Veer Tejaji Mandir: वीर तेजाजी मंदिर में मूर्तियों को खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में बताई यह वजह

यह रेलसेवा सूरत, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, कनकपुरा और गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।

इस ट्रेन में 01 सेकंड एसी, 05 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 02 द्वितीय साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

मुंबई सेंट्रल-खातीपुरा (जयपुर)-मुंबई सेंट्रल त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा (09001/09002)

गाड़ी संख्या 09001, मुंबई सेंट्रल-खातीपुरा (जयपुर) त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 31 मार्च 2025 से 05 मई 2025 तक (कुल 16 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को 22:20 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होकर अगले दिन 16:40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09002, खातीपुरा (जयपुर)-मुंबई सेंट्रल त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 01 अप्रैल 2025 से 06 मई 2025 तक (कुल 16 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को 18:40 बजे खातीपुरा से रवाना होकर अगले दिन 13:30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
विज्ञापन


यह रेलसेवा बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, भरूच, वडोदरा, आणंद, साबरमती, महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, कनकपुरा और गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।

इस ट्रेन में 4 सेकंड एसी, 10 थर्ड एसी और 2 पावर कार डिब्बे सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें