फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बाड़मेर के इस बूथ पर आज हो रहा है पुनर्मतदान, गोपनीयता भंग होने की मिली थी शिकायत

Wed, 08 May 2024 10:07 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण के दौरान गोपनीयता भंग को लेकर बाड़मेर के चौहटन विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर दोबारा से मतदान कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर गोपनीयता भंग होने के कारण आज पुनर्मतदान हो रहा है। राजस्थान में 26 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के चुनाव में इस सीट पर मतदान हुआ था।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि चौहटन विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 50 (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दुधवा खुर्द) पर शाम पांच बजे तक मतदान होगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग ने आयोग के निर्देशानुसार पुनर्मतदान की सभी तैयारियां कर ली हैं एवं मतदान केंद्र पर वेब कास्टिंग की जाएगी। इस मतदान केंद्र पर 1294 मतदाता हैं। 

गुप्ता ने बताया कि 26 अप्रैल को मतदान दिवस पर इस मतदान केंद्र पर मतों की गोपनीयता भंग होने की शिकायत प्राप्त होने के बाद निर्वाचन विभाग (राजस्थान) द्वारा निर्वाचन आयोग को पुनर्मतदान हेतु प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चौहटन (बाड़मेर) के इस मतदान पर 26 अप्रैल को मतदान कराने वाले मतदान दल के चार सदस्यों को जिला कलेक्टर (जिला निर्वाचन अधिकारी) बाड़मेर द्वारा निलंबित कर दिया गया है। साथ ही वेब कास्टिंग ‘वेन्डर' के प्रतिनिधि के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इनके खिलाफ मतदान की गोपनीयता भंग करने के लिए जनप्रतिनिधित्व कानून, 1951 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अजमेर लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर दो मई को पुनर्मतदान हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें