फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: मौजूदा सियासत पर वसुंधरा का तंज, कहा- लोग उसी की उंगली काटते हैं, जिसे पकड़कर चलना सीखते हैं

Sun, 23 Jun 2024 08:37 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दो दशक तक राजस्थान में भाजपा का एकमात्र चेहरा रहीं वसुंधरा राजे ने उदयपुर के एक कार्यक्रम में लंबे समय बाद चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि आज लोग उसी की उंगली काटने का प्रयास करते हैं, जिसे पकड़कर वे चलना सीखते हैं। उन्होंने मौजूदा सियासत पर तंज कसते हुए कहा कि वफा का वो दौर अलग था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के विधानसभा चुनावों के बाद लोकसभा चुनावों में भी पूरी तरह साइड लाइन रहीं वसुंधरा राजे ने लंबे अरसे बाद आज अपनी चुप्पी तोड़ी। बीजेपी के जनकसुंदर सिंह भंडारी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से उदयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच से बोलते हुए राजे ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि वफा का वो दौर अलग था, आज लोग उसी की अंगुली काटने का प्रयास करते हैं, जिसे पकड़कर वो चलना सीखते हैं।

विज्ञापन


लंबे समय तक राजस्थान में भाजपा का एकमात्र चेहरा रहीं वसुंधरा राजे ने बताया कि कैसे वे संघ की ट्रेनिंग में यहां तक पहुंची पाई हैं। राजे ने बीजेपी के संस्थापक सदस्य रहे सुंदरसिंह भंडारी का जिक्र करते हुए नेताओं को आगे बढ़ाने की बात कही। मौजूदा सियासत के दौर पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वफा का वो दौर अलग था, जिस समय राजनीति में आगे बढ़ाने वाले व्यक्ति का सम्मान होता था और वह उसका हमेशा साथ देता था लेकिन वर्तमान समय में ऐसा नहीं होता। आज लोग उसी की उंगली काटने का प्रयास करते हैं, जिसे पकड़कर वे चलना सीखते हैं। कार्यक्रम में असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि संघ और राजे के बिगड़ते रिश्तों को लेकर सियासत में कई बार तरह-तरह की बातें होती रही हैं लेकिन आज उन्होंने संघ की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी माता विजय राजे सिंधिया ने बचपन से ही उन्हें संघ के संस्कार दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें