फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अच्छे मानसून की खुशी में उत्सव, जलझूलनी एकादशी पर प्रदेशभर में मनाया जाएगा 'राजस्थान जल महोत्सव'

Thu, 12 Sep 2024 07:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश में सामान्य से 215 मिमी अधिक बारिश हुई है, जिससे 376 बांध लबालब भर चुके हैं। महोत्सव के माध्यम से जल संरक्षण और मितव्ययता पर जागरूकता बढ़ाने के प्रयास होंगे, जिसमें महिलाओं, छात्रों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में इस वर्ष पूरे भरे बांधों और जलाशय स्थलों पर 14 सितंबर को जलझूलनी एकादशी के दिन 'राजस्थान जल महोत्सव-2024' मनाया जाएगा। जलसंसाधन मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि वर्षा के इस सुखप्रद समय को उत्सव के रूप में मनाने के लिए राज्य सरकार प्रदेश के संपूर्ण रूप से भरे बांधों और जलाशयों पर 14 सितंबर को जलझूलनी एकादशी के दिन 'राजस्थान जल महोत्सव-2024' मनाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


प्रदेश में इस बार मानसून मेहरबान रहा। अच्छी बारिश के चलते राज्य के 376 बांध लबालब हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक सामान्य से 215 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। रावत ने कहा कि प्रदेश में इस बार सामान्य से 215 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जो प्रदेश के विकास का सुखद संदेश है। अच्छे मानसून के चलते प्रदेश के बांध कुल भराव क्षमता के 83 प्रतिशत तक भर चुके हैं। तकरीबन 357 बांध लबालब हैं और अधिकांश जलाशय पूरे भर चुके हैं।

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि जलझूलनी एकादशी पर प्रदेश भर में 'राजस्थान जल महोत्सव-2024' के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जल संग्रहण एवं जल मितव्ययता के बारे में चर्चा की जाएगी। उन्होंने आयोजन की पूर्व तैयारियों के संबंध में सम्बंधित विभागों और जिलों को निर्देश प्रदान किए तथा आपसी समन्वय से कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए कहा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं तथा छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, काश्तकारों, आमजन, संस्थाओं, मीडिया तथा सबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अधिकाधिक संख्या में जोड़ने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें